. *स्मृति शेष : डाॅ सत्यभामा आडिल*
मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ के साठोत्तरी हिन्दी साहित्य में डॉ. सत्यभामा आडिल का नाम महिला रचनाकारों में अग्रिम पंक्ति में लिया जाता है। लगभग 6 दशक से वे निरंतर सक्रिय हैं। शिक्षाविद् के रूप में उन्होंने 2001 में रविशंकर
विश्वविद्यालय, रायपुर में एम.ए. (हिन्दी साहित्य) में छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य का प्रश्रपत्र अनिवार्य रूप से रखकर, क्रांतिकारी कार्य किया!
*सूरज की कवयित्री* के नाम से ख्याति प्राप्त डाॅ सत्यभामा आडिल के 05 हिन्दी काव्य संकलन- *नर्मदा की भोर*," *निःशब्द सृजन*," " *क्वांर की दुपहरी*", " *काला सूरज*" ", *दस्तक देता सूरज* " ,एक उपन्यास--" *प्रेरणा बिंदु से निर्वेद तट तक*", चार रेडियो नाटक-" *अभिशक्ता*", " *वंशनाम*", " *मातृत्व का विद्रोह*", " *बुतखाना*," ; दो यात्रा वृतांत-
" *पहाड़ की ढलान से समुद्र की सतह पर*", व " *मेरी बस्तर यात्रा*"; दो कहानी संग्रह- " *अपना सा लगता है घर*" व " *लॉकडाउन में बाबूमोशाय*"
; आलेख संग्रह- " *लोकचेतना के स्वर*", शोधग्रन्थ- " *सन्त धर्मदास;कबीरपंथ के प्रवर्तक,*" सन्दर्भ ग्रन्थ- " *छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य*", " *छत्तीसगढ़ी लोकसाहित्य, और नवजागरण*"; सम्पादित ग्रन्थ- महाकवि खंडेराव भोंसले का महाकाव्य: " *राधाविनोद*";
संस्मरण व जीवनी-- " *छत्तीसगढ़ में विवेकानन्द भावधारा के प्रवर्तक:स्वामी आत्मानन्द*" चर्चित हैं।
आपने हिन्दी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी में भी कथा-संग्रह व काव्य का सृजन किया है। " *गोठ* ," " *रतिहा पहागे* " ", *सूरुज के तसमई* ," " *छत्तीसगढ़ के महापुरुष* ," *वेद कहिन*"( वैदिक ऋचाओं का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद)।
1976 में म,प्र, शासन से " *क्वांर की दुपहरी* पुरस्कृत। छत्तीसगढ़ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का सर्वोच्च शिखर सम्मान 2021 में। आकाशवाणी व दूरदर्शन से निरंतर वार्ताओं का प्रसारण!
आपका जन्म 1944 में दुर्ग जिले के पन्दर(पाटन) ग्राम में हुआ। आप रविशंकर विवि की प्रथम एम.ए. व पी-एच. डी. प्राप्त शोधार्थी रही। आप सभी विधाओं में निष्णात जीवन-मूल्यों पर केंद्रित श्रेठ लेखिका हैं। प्रसिद्ध समीक्षक डॉ, धनन्जय वर्मा ने डॉ, सत्यभामा आडिल को "सूरज की कवयित्री" कहा है! उन्होंने हाल ही में मेरी छत्तीसगढ़ी उपन्यासिका ' उवत सुरुज के अगोरा ' की भूमिका भी लिखा है और यह उपन्यासिका बड़ी दीदी डाॅ सत्यभामा आडिल और गुरुदेव प्रो मनहर लाल आडिल को समर्पित है।
बड़ी दीदी के नाम से ख्यात डाॅ सत्यभामा आडिल का निधन छत्तीसगढ़ी व हिन्दी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। भावभीनी श्रद्धाँजलि 🙏🌹
________________
डाॅ विनोद कुमार वर्मा
No comments:
Post a Comment